2 अगस्त 2014 - 19:09
संघर्ष विराम की नाकामी के बाद इस्राईल के ताज़ा हमले।

ग़ज़्ज़ा में अमरीका और संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम के नाकाम होने के बाद इस्राइली हमले की ताज़ा लहर में दर्जनों फ़िलिस्तीनी शहीद हुए। हमास ने एक इस्राइली सैनिक के अहपरण की बात निराधार बताया।

अबनाः ग़ज़्ज़ा में अमरीका और संयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम के नाकाम होने के बाद इस्राइली हमले की ताज़ा लहर में दर्जनों फ़िलिस्तीनी शहीद हुए। हमास ने एक इस्राइली सैनिक के अहपरण की बात निराधार बताया।
जुमे को तीन दिवसीय संघर्ष विराम शुरू होने के कुछ ही घंटों में विफल होने के बावजूद फ़िलिस्तीनियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थायी संघर्ष विराम की शर्तों पर बातचीत के लिए क़ाहेरा पहुंचने वाला था। नए संघर्ष विराम की संभावना कम लग रही है क्योंकि इस्राईल ने कहा कि उसका विश्वास है कि हमास के संघर्षकर्ताओं ने ग़ज़्ज़ा शहर के दक्षिणी भाग में एक हमले के दौरान उसके तेईस वर्षीय सेकेन्ड लेफ़्टिनंट हदार गोल्डिन को पकड़ लिया। इस हमले में दो इस्राइली सैनिक मारे गए।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली फ़ौज के बर्बरतापूर्ण हवाई हमलों में 107 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए जिसमें शनिवार को शहीद होने वाले 35 फ़िलिस्तीनी भी शामिल हैं।
इस्राईल की सुरक्षा समिति की सदस्य व इस्राईल की तथा-कथित न्याय मंत्री ज़िपी लिवनी ने इस सैनिक के लापता होने के पीछे हमासे का हाथ होने की आरोप लगाया और हमास को इसकी क़ीमत चुकाने की धमकी दी।